Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

राजधानी के तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित कंकाली तालाब में शनिवार को सुबह-सुबह अज्ञात शव मिला है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पुराने तालाब में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. गौताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. शव की हालत देखकर 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम लोगों से जानकारी जुटा कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button