छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जनपद सीईओ आशीष केशरवानी ने हितग्राही के परिजन को दी 2 लाख रुपये की सहायता राशि

रायपुर। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा जनपद पंचायत धरसीवां में हितग्राही स्व. ईश्वर यादव की नॉमिनी को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोढ़ी, तहसील धरसीवां निवासी स्वर्गीय ईश्वर यादव की नॉमिनी पूर्णिमा बाई यादव को योजना के तहत 2,00,000 रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई। यह राशि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के माध्यम से प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसीवां आशीष केशरवानी एवं नरेगा कार्यक्रम अधिकारी जया मिश्रा एवं बैंक शाखा प्रबंधक नवीन शर्मा उपस्थित रहे।




