Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त हुआ देश : बस्तर में शांति और विकास का नया दौर शुरू – डॉ. रमन सिंह

रायपुर। नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका है। बस्तर जो वर्षों तक भय और हिंसा के साए में रहा, अब पूरी तरह नक्सल मुक्त होकर शांति, विकास और विश्वास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।

डॉ. रमन सिंह ने विश्वास जताया कि अब बस्तर की धरती पर फिर से खुशियों की बहार लौटेगी। विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और आम जनजीवन समृद्धि की ओर तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी, लोक संस्कृति का पुनर्जीवन होगा और गांव-गांव में उत्सव, विश्वास और प्रगति का माहौल बनेगा।

सुरक्षा बलों के वीर जवानों को किया नमन

इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए डॉ. रमन सिंह ने सभी सुरक्षा बलों के वीर जवानों को नमन किया और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह परिवर्तन देश के सामूहिक प्रयासों और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है, जिससे अब बस्तर सहित पूरा क्षेत्र विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button