Breaking news
निगम क्षेत्रों में पानी आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू:जल बोर्ड
रायपुर, 05 फरवरी 2026। अधीक्षक अभियंता जल बोर्ड श्री राजेश नायडू ने बताया कि रायपुर निगम के परशुराम नगर, स्वास्तिक नगर एवं आसपास के वार्डों में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। विभाग द्वारा निर्धारित समयानुसार पानी सप्लाई की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है तथा किसी भी मोहल्ले में स्थायी जल संकट की स्थिति नहीं है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में पाइप लाइन सुधार, लो-प्रेशर की समस्या के निराकरण तथा नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। कई स्थानों पर मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से भी जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।




