Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद की प्रतीकों पर वार, सुरक्षा बलों ने गढ़चिरौली में 44 नक्सली स्मारक किया ध्वस्त

जगदलपुर। नक्सलवाद की जड़ों पर निर्णायक प्रहार करते हुए छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में सी-60, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस ने मिलकर नक्सलियों से जुड़े 44 स्मारकों को ध्वस्त किया। ये स्मारक वर्षों से नक्सली प्रभाव और प्रचार के प्रतीक माने जा रहे थे।

कार्रवाई का उद्देश्य नक्सलवाद के महिमामंडन पर रोक लगाना और स्थानीय युवाओं को गुमराह होने से बचाना है। अधिकारियों के मुताबिक अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा आकलन के बाद अंजाम दिया गया। बलों की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा का संदेश और प्रशासनिक पकड़ मजबूत हुई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किए जा रहे हैं, ताकि शांति और विकास का रास्ता साफ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button