Breaking NewsFeatureछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों पर SDM की सख्ती, कारण बताओ नोटिस जारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अभियान को सफल और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

हालांकि, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। बेमेतरा जिले में ऐसी ही लापरवाही सामने आने पर SDM ने रोजगार सहायक और महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों की ड्यूटी सुशासन तिहार के तहत निर्धारित थी, लेकिन वे निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं थे। इस लापरवाही की जानकारी मिलते ही SDM ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया। इस कार्रवाई के बाद अब सुशासन तिहार में ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button