Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए तेजी लाने के निर्देश

रायपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु आज जिला रायपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों, सब्सिडी की स्थिति तथा स्थापित सोलर रूफटॉप सिस्टम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को स्व-स्रोत (Self Source) आवेदनों की संख्या बढ़ाने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी बैंक वार लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को ऋण देने में विलंब न करें तथा एसबीआई को नाराजगी जाहिर करते हुए कहां की इस योजना को गंभीरता से लें एवं हितग्राहियों को योजना की जानकारी प्रदान करें ।

कलेक्टर ने आम नागरिकों को योजना का अधिकतम लाभ प्रदान करने हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, शिविरों का आयोजन करने तथा ग्राम एवं वार्ड स्तर पर प्रभावी प्रचार-प्रसार करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि तकनीकी स्वीकृति, ऋण स्वीकृति एवं सब्सिडी वितरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी बैंक एवं संबंधित विभाग अपनी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें, जिससे योजना की सतत निगरानी सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ प्रदान किया जा सके।

 

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों से समन्वय स्थापित कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम मोहम्मद मोफिज, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button