Breaking newsकार्रवाई
मंदिर हसौद में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर राजस्व विभाग सतर्क
मंदिर हसौद के तहसीलदार श्री विनोद साहू ने बताया कि ग्राम नकटा में अवैध प्लॉटिंग के संबंध में राजस्व विभाग द्वारा संबंधित खसरा नंबरों का अभिलेखीय परीक्षण एवं स्थल निरीक्षण कराया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की नई अवैध प्लॉटिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है तथा संबंधित क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है।



