Home
🔍
Search
Videos
Stories
Uncategorized

खसरा क्रमांक 15011/1 में पंजीयन स्थगित, खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध

रायपुर, 14 फरवरी 2026।ग्राम बोरियाकला प.ह.नं. 81, राजस्व निरीक्षक मंडल रायपुर-18 अंतर्गत खसरा क्रमांक 15011/1, जो अनंत रियल्टी भागीदारी संस्थान गुरुकुल प्रा.लि. द्वारा श्री निशांत पगारिया के नाम से दर्ज है, वर्तमान में राजस्व अभिलेख में कृषि भूमि के रूप में अंकित है।

उक्त प्रकरण में छत्तीसगढ़ भूसम्पदा विनियामक प्राधिकरण रायपुर की आदेश पत्रिका दिनांक 05 फरवरी 2026 तथा तहसीलदार के आदेश दिनांक 10 फरवरी 2026 के परिप्रेक्ष्य में यह स्पष्ट किया गया है कि संविलियन के विरुद्ध सक्षम राजस्व न्यायालय एवं सिविल न्यायालय द्वारा कोई स्थगन अथवा अंतिम आदेश प्रस्तुत नहीं किया जाता है।

इस स्थिति में प्राधिकरण द्वारा खसरा में प्रदत्त विकास अनुज्ञा के आधार पर अधिनियम की धारा 03-04 के अधीन पंजीयन क्रमांक PCGRERA 120224001725 का पंजीयन स्थगित कर दिया गया है। साथ ही उक्त भूमि पर वर्तमान में किसी भी प्रकार की खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
प्राधिकरण द्वारा संबंधित पक्षों को निर्देशित किया गया है कि न्यायालयीन आदेश प्रस्तुत होने तक किसी भी प्रकार की लेन-देन या विपणन गतिविधि न की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button