Home
🔍
Search
Videos
Stories
Featureछत्तीसगढ़धर्मराजनीती

3 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मुख्यमंत्री साय सहित कई वीआईपी रहेंगे उपस्थित

बसंत अग्रवाल बोले – इस बार कथा में भक्तों के लिए होगी और भी भव्य व्यवस्था”

4 से 8 अक्टूबर अवधपुरी मैदान में श्री हनुमंत कथा

रायपुर। स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन व युवा समाजसेवी चंदन–बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) के नेतृत्व में गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान (दही हांडी उत्सव स्थल) में दूसरी बार बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक श्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। वे 3 अक्टूबर की शाम 6 बजे विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहाँ उनका भव्य स्वागत होगा। भारत माता चौक से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक स्वागत जुलूस निकाला जाएगा।
कथा का प्रसारण संस्कार टीवी, बसंत अग्रवाल के इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगा। दिव्य दरबार की संभावना प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी।

मुख्यमंत्री साय सहित बड़े नेता आएंगे कथा सुनने- इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव व विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्रिमंडल के सहयोगी, रायपुर के चारों विधायक, निगम-मंडल सदस्य, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

भीड़ प्रबंधन के लिए खास अपील- युवा समाजसेवी चंदन–बसंत अग्रवाल ने आम जनता से अपील की है कि वे कथा स्थल पर बाइक से आएं। फोर व्हीलर के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन जाम से बचने के लिए दुपहिया वाहन का उपयोग करें। पत्रकारों के लिए अलग पार्किंग बनाई गई है। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए 200 ई-रिक्शा निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे।

भंडारा व यातायात व्यवस्था- बाहर से आने वाले भक्तों के लिए सुबह 10 और रात 9 बजे भंडारे की व्यवस्था रहेगी। कथा समाप्ति के बाद प्रसादी वितरण होगा। पंडाल में ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर बैठने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन व यातायात पुलिस पूरे आयोजन के दौरान सेवा देगी।
जबरदस्त उत्साह- राजधानी रायपुर के साथ ही छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा व महाराष्ट्र के भक्तों में कथा को लेकर उत्साह चरम पर है। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने सेवा की जिम्मेदारी ली है। रविवार को आयोजित बैठक में सेवादार प्रमुखों को बिल्ला व बैच प्रदान किए गए।

पत्रकारवार्ता में महेश शर्मा, विनोद अग्रवाल, श्रवण शर्मा, वीरेंद्र पारख, डॉ. विकास अग्रवाल, हेमंत साहू, आजाद गुर्जर, रमेश बंसल, पुष्पेंद्र उपाध्याय, संजय दुबे (आरएसएस), भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button