Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला…

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिया है.

पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने फ्लोरामैक्स कंपनी के नाम का उपयोग कर 40,000 से अधिक महिलाओं से अरबों रुपए की ठगी की शिकायत की थी. इस पर कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर अजीत बसंत के द्वारा शासन सहित आयोग को गलत जानकारी देने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुख्य सचिव से जवाब मांगा गया था.

इस पर आयोग ने 16 अक्टूबर 2025 को सिटिंग कार्यवाही करते हुए मुख्य सचिव को फ्लोरामैक्स मामले में पीडितों की शिकायत पर कार्यवाही करने कहा था, लेकिन 30 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार ने कार्यवाही कर किसी प्रकार के कोई सूचना प्रेषित नहीं की है. इस संबंध में आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर 17 मार्च को मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए गए हैं.

ननकीराम कंवर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि केंद्र के मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी हजारों महिलाओं से ठगी कर योजना को फ्लाप करने की मंशा रखने वाले कोरबा जिले के संबंधित दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से कराने की मांग आयोग से की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button