Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर CM साय बोले – कानून सबके लिए बराबर, जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही हमारी सरकार

रायपुर। किसान से धोखाधड़ी मामले में जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, हमारी सरकार करप्शन के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। जो भी गड़बड़ी करेगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। कानून सबके लिए बराबर है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन पर सीएम साय ने कहा, पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय स्तर के इवेंट हुए हैं। बड़ा कार्यक्रम जम्बूरी भी हो रहा है, जिसमें देशभर से 15 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। रोवर-रेंजर के कैडेट भी पधारे हैं। छत्तीसगढ़ की धरती में सभी का स्वागत है। इससे छत्तीसगढ़ का मान और सम्मान बढ़ेगा।

गोवा दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, गोवा प्रवास के दौरान पिछले 25 वर्षों से जनजातीय समाज के कला और संस्कृति को सहेजने के लिए आदि लोकउत्सव का आयोजन होता रहा है। इस बार हमारा सौभाग्य है कि इस आयोजन के शुभारंभ में गोवा सरकार ने आमंत्रित किया। आने वाले तीन दिनों तक आयोजन चलेगा। इस आयोजन में पूरे देशभर से जन जातीय समाज के लोग शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button