Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रायपुर में मनाई गई महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, ओबीसी महासभा ने किया याद

रायपुर। ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा शनिवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ कार्यालय में महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने फुले के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शगुन लाल वर्मा ने महात्मा फुले के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के महापुरुषों को समय-समय पर याद कर उनके विचारों और कार्यों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि अंग्रेजी शासन काल में जब शिक्षा का अभाव था, तब महात्मा फुले और उनकी पत्नी माता सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं के लिए स्कूल खोलकर शिक्षा की क्रांतिकारी शुरुआत की। उनके प्रयासों से समाज के सभी वर्गों, विशेषकर ओबीसी समाज में शिक्षा का प्रसार हुआ, जिससे लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए।

इस दौरान ओबीसी महासभा द्वारा चलाए जा रहे पोस्टकार्ड लेखन अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना कराने की मांग की गई। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा 13 जनवरी 2026 को जारी नए नियमों को सभी विश्वविद्यालयों में लागू करने की भी मांग उठाई गई।

कार्यक्रम में हेमंत कुमार साहू (संभाग अध्यक्ष, रायपुर), किशोर कुमार सोनी (जिला अध्यक्ष, रायपुर), डॉ. विजय कुमार देवांगन, समाजसेवी प्रशांत कुमार यादव, वरिष्ठ समाजसेवी शगुन लाल वर्मा, छात्र विंग के आशीष सिन्हा, अनिवेश मेहर, दिव्या वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button