Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के अरुण साव पर दिए बयान पर अब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने साधा निशाना, कहा- बड़े नेता हैं, नहीं होनी चाहिए ऐसी भाषा…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप मुख्यमत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने पर एक के बाद एक मंत्रियों के बयान सामने आ रहे हैं. टंकराम वर्मा के बाद अब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े नेता हैं, ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए. शब्दों की एक सीमा होती है, इसे समझना चाहिए.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर मीडिया से चर्चा में कहा कि जैसे उन्होंने भाषा की सीमा नहीं समझी, वैसे ही उन्होंने भ्रष्टाचार में भी सीमा नहीं समझी, ऐसा भ्रष्टाचार किया जो कहीं नहीं हुआ. उन्होंने भ्रष्टाचार में भी नवाचार किया. उनके परिवार के किसी पर टिप्पणी की जाए तो उन्हें भी अच्छा नहीं लगेगा. हमारी पार्टी में गिरे हुए को उठाने का काम किया जाता है, खुद गिराने का काम नहीं करते हैं.

नक्सली बारसे देवा और उसके 16 साथियों के तेलंगाना में आत्मसमर्पण की आ रही खबरों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

वहीं कांग्रेस कार्यकारिणी का अब तक नहीं गठन नहीं होने पर विजय शर्मा ने कहा कि दीपक बैज कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं, अच्छा काम कर रहे हैं. संगठन का विषय है, लेकिन उनकी टांग कितनी खींची गई है, यह देखना होगा. पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जल्द लागू होगी. तैयारियां लगभग पूरी है. अधोसंरचना का पूर्वावलोकन किया जा चुका है. 23 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button