Home
🔍
Search
Videos
Stories
जिला प्रशासन रायपुर

भाठागांव स्कूल से जुड़ी खबर गलत और भ्रामक : शिक्षा विभाग

रायपुर 28 जनवरी 2026। दैनिक समाचार पत्र नवभारत में 28 जनवरी 2026 को प्रकाशित खबर “भाठागांव स्कूल के बाथरूम में कक्षा कर नाश्ता तैयार कर रहे” को लेकर शिक्षा विभाग ने स्थिति साफ की है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खबर में जिस जगह का जिक्र किया गया है, वह स्कूल परिसर का हिस्सा नहीं है। यह स्थान शहीद राजीव पांडे शासकीय महाविद्यालय, भाठागांव के परिसर से जुड़ा हुआ है, जिसका स्कूल से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि उस स्थान का स्कूल की कक्षाओं, बच्चों, पढ़ाई या स्कूल के बाथरूम से कोई संबंध नहीं है। इस मामले में स्कूल प्रशासन या स्कूल शिक्षा विभाग की कोई भूमिका नहीं है। साथ ही स्कूल में स्वच्छता, अनुशासन और बच्चों की सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से सभी जरूरी इंतजाम किए जाते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button