Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रोहोम्योपैथी तथा हॉलिस्टिक मेडिसिन चिकित्सकों का राष्ट्रीय अधिवेशन 18 जनवरी को

रायपुर। नागार्जुन नेचुरोकेयर हेल्थ वेलनेस एंड रिसर्च सेंटर, केंद्री (अभनपुर), नया रायपुर तथा हॉलिस्टिक मेडिसिन रिसर्च फाउंडेशन इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में 18 जनवरी 2026 को अभनपुर, नवा रायपुर स्थित जीवोदय विद्यालय प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी एवं हॉलिस्टिक मेडिसिन के साथ-साथ एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, हिजामा (कपिंग), काइनेसीयोलॉजी, काइरोप्रैक्टिक, साउंड हीलिंग और न्यूरो थेरेपी जैसे विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के वक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। साथ ही योग्य चिकित्सकों का सम्मान भी किया जाएगा।


नागार्जुन नेचुरोकेयर हेल्थ वेलनेस एंड रिसर्च सेंटर और हॉलिस्टिक मेडिसिन रिसर्च फाउंडेशन इंटरनेशनल की ओर से अधिक से अधिक चिकित्सकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है। संस्था प्रमुख इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विक्रम सिंह लाहौरी ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का दूसरा अनूठा प्रयास है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक औषधि पद्धतियों को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button