उत्तर प्रदेशक्राइम
युवक का मर्डर: शव को घर के सामने ही फेंका, फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की हत्या कर शव को घर के सामने ही फेंक दिया गया। खून से लथपथ शव उसके घर के सामने पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई। युवक ने कुछ साल पहले एक मुस्लिम युवती से शादी की थी। विरोध के बाद अपना घर छोड़कर कांशीराम कालोनी में परिवार के साथ रहता था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बांदा नगर के क्योटरा मोहल्ला निवासी अजय कुमार निगम (36) पिछले कई वर्षो से हरदौली क्षेत्र में स्थित कांशीराम कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। आज उसका शव उसके घर के दरवाजे के सामने पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर अस्पताल ले आई।




