छत्तीसगढ़ में बीते साल हुई 6 हजार से ज्यादा सड़क दुर्घटना, परिवहन मंत्री ने भाजपा विधायक के सवाल पर दिया जवाब…

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। बजट सत्र की शुरूआत के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक दीनदयाल पोर्ते के निधन का उल्लेख किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने भारसाधक विभागों के सवालों का जवाब देंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुनील सोनी ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ा मुद्दा उठाया. भाजपा विधायक ने पूछा कि बीते 1 वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कितनी मौतें हुई है? रोकथाम के लिए क्या मास्टर प्लान है? इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि बीते साल में 6898 मौतें हुई हैं. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. राजधानी रायपुर में यातायात बेहतर किया जा रहा है.
इसके साथ राजधानी में सुगम यातायात के मुद्दे पर घेरा विधायक ने परिवहन मंत्री को घेरा. सुनील सोनी ने पूछा कि राजधानी में कितनी सिटी बसें चल रही हैं? सस्ता परिवहन राजधानीवासियों को क्यों मिल रहा है? इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप जवाबनहीं दे पाए कहा- जानकारी लेके उपलब्ध कराऊंगा.




