Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने बजट 2026-27 को बताया ‘विकसित भारत’ की आधारशिला, बोले- यह सिर्फ दस्तावेज नहीं, राष्ट्र-निर्माण का संकल्प है

बसना। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण आज बसना विधायक कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ देखा गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुना और इसे राष्ट्र-निर्माण का मजबूत रोडमैप बताते हुए खुलकर सराहना की।

बजट की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह नवीनतम बजट मात्र एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के महान संकल्प को साकार करने वाली आधारशिला है। यह बजट देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और मजबूत कदम है, जो किसानों की समृद्धि, युवाओं के कौशल विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण, श्रमिकों के कल्याण तथा मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

विधायक ने बजट के प्रमुख प्रावधानों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि अधोसंरचना के अभूतपूर्व विकास से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापार को नई गति मिलेगी और आर्थिक चक्र तेज होगा। युवाओं के लिए कौशल उन्नयन कार्यक्रमों और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया है, जो आने वाले समय में लाखों रोजगार के द्वार खोलेगा। स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने वाले प्रावधान न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख देंगे, बल्कि राज्यों के साथ बेहतर समन्वय और सामाजिक कल्याण योजनाओं के विस्तार से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचेगा। चाहे मैन्युफैक्चरिंग हो, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, पर्यटन या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे उभरते क्षेत्र – यह बजट हर मोर्चे पर नई ऊर्जा का संचार करेगा।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने आर्थिक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि इस बजट से देश की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों को छूएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में यह बजट समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति से लेकर हर वर्ग के उत्थान की नई राहें प्रशस्त करेगा। उन्होंने हृदयपूर्ण आभार व्यक्त करते हुए कहा मै प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं समस्त केंद्र सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह जन-कल्याणकारी बजट निश्चित रूप से देश की प्रगति को अभूतपूर्व आयाम प्रदान करेगा और हर नागरिक के जीवन में खुशहाली की बहार लाएगा।

इस अवसर पर विधायक कार्यालय में बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,महामंत्री बसना मंडल दीपक शर्मा,महामंत्री बसना मंडल सरोज पटेल, विधायक प्रतिनिधि कामेश बंजारा,गिरधारी डड़सेना,आकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष बसना मंडल अमृत चौधरी,पार्षद आशीष साहू,राकेश डड़सेना, संगीता नायक,पिंटू अरोरा,किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र नायक,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राकेश भारती,युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमप्रकाश साव,मंडल मंत्री सुनील प्रधान,महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मिलापराम निराला, शिक्षक के के पुरोहित, जनपद सभापति जन्मजय साव,बसना मीडिया प्रभारी सुखदेव दास वैष्णव, लोकनाथ डड़सेना, पंचानन भोई,आकाश सिन्हा, उमेश बंजारा,सरोज प्रधान,ललित पुरोहित, खीरसागर,श्याम प्रधान,रमेश प्रधान,अरुण साहू,परदेशी पटेल,BLA 2 निराधार नायक ,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बजट की लोक-लुभावन घोषणाओं का तालियों के साथ स्वागत किया। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इसे राष्ट्र-निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर बताते हुए क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस बजट के लाभों को जमीन पर उतारने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button