Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं – “मन की बात” से मिली प्रेरणा, जनता तक योजनाएँ पहुँचाना हमारा संकल्प

रायपुर, 28 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 126वें संस्करण का प्रसारण रविवार को पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक सुना गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बीरपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ इस कार्यक्रम को सुना।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में त्योहारों के शुभ दौर की शुरुआत का उल्लेख करते हुए नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्वों को उल्लास एवं श्रद्धा से मनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस विजयदशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और संघ के स्वयंसेवक हर संकट की घड़ी में सेवा भाव से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें अमूल्य धरोहर बताया। साथ ही गांधी जयंती पर खादी खरीदने और 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनके योगदान को स्मरण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के पश्चात मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र सेवा के महत्व को रेखांकित किया है। “मन की बात” विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को सीधे प्रधानमंत्री से जोड़कर नई प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाना तथा आमजन को लाभान्वित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ 78 ioसेवा में कार्यरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button