Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति पर मंत्री केदार कश्यप का बड़ा बयान, कहा- स्थानीय लोगों ने ऐसा कभी होगा सोचा नहीं था…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में अब पूरी तरह भय मुक्त और शांत वातावरण है. स्थानीय लोग खुशी जताते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कभी होगा, सोचा नहीं था. नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों से भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है.

मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा में लोकसभा में नक्सलवाद पर होने वाली चर्चा को लेकर कहा कि नक्सलवाद पर चर्चा हम सबके लिए हर्ष का विषय है. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में बड़े बदलाव हुए है. कश्मीर से लेकर राम मंदिर तक कई उदाहरण हैं. छत्तीसगढ़ 50 वर्षों की नक्सल पीड़ा से मुक्त हुआ. गृहमंत्री अमित शाह ने अपना संकल्प पूरा किया.

वहीं कांग्रेस के आदिवासी सलाहकार परिषद के गठन पर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज के साथ अन्याय करती रही. आज़ादी के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल से वंचित रखा. भाजपा ने आदिवासी समाज के लिए काम किया. अब कांग्रेस को एहसास हो रहा है कि आदिवासी समाज उनसे दूर हो चुका है.

मंत्री केदार कश्यप ने सुनी मन की बात

मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘सुनी मन की बात’ को सुना. इस पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण प्रसारित हुआ. प्रधानमंत्री हर बार देश के अलग-अलग क्षेत्रों के नवाचारों को सामने लाते हैं. आज के एपिसोड में कोरिया में जल संरक्षण के कार्य का उदाहरण दिया. देश में जल संरचना के लिहाज से हम सबसे समृद्ध हैं. पीएम ने पश्चिम एशिया के युद्ध हालातों के बीच सीमित संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी अपनी बात रखी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button