देशमनोरंजन

Merried With Minor Boy : 15 साल के लड़के की 26 साल की लड़की से हो रही थी शादी…अधिकारियों ने रुकवाई…

जींद, 09 दिसम्बर| Merried With Minor Boy : हरियाणा के जींद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के लड़के की 11 साल बड़ी लड़की से शादी करवाई जा रही थी। हालांकि अधिकारियों ने इस शादी को रुकवाया और परिजनों से लिखित में बयान लिए कि लड़के के बालिग होने पर ही उसकी शादी करवाई जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

हरियाणा में 15 साल के लड़के की उससे करीब 11 साल बड़ी लड़की से शादी करवाई जा रही थी, जिसे रुकवा दिया गया। रविवार को अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी (Merried With Minor Boy)दी। इस मामले में जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता का बयान भी सामने आया है।

सुनीता ने बताया कि उनके कार्यालय को ये सूचना मिली थी कि डिडवाडा गांव में एक नाबालिग लड़के की शादी करवाई जा रही है। शादी के लिए बारात उत्तर प्रदेश के शामली जिले से आई थी और जब दूल्हे के उम्र से संबंधित कागजात जांचे गए तो पता लगा कि उसकी उम्र महज 15 साल 4 महीने है। वहीं दुल्हन की उम्र 26 साल (Merried With Minor Boy)है।

सुनीता ने बताया कि टीम ने नाबालिग लड़के की शादी को रुकवा दिया और परिजनों को चेतावनी दी कि ये शादी नहीं करवाएं। वहीं लड़के के परिजनों का कहना है कि लड़के के माता-पिता बीमार रहते हैं और उन्हें किसी कानून की कोई जानकारी नहीं है, इसलिए वे गलती से ऐसा कर रहे (Merried With Minor Boy)थे।

सुनीता ने बताया कि परिवार द्वारा महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिए गए हैं कि वह कानून का पालन करेंगे और जब लड़का बालिग हो जाएगा, तभी उसकी शादी करेंगे।

Related Articles

Back to top button