Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बिलासपुर में ई-कॉमर्स वेयरहाउसों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमेजन-फ्लिपकार्ट सहित गोदामों से धारदार चाकू जब्त

बिलासपुर। न्यायधानी में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों के कई वेयरहाउसों पर छापेमारी की है. पुलिस ने तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा और चकरभाठा थाना क्षेत्रों में स्थित गोदामों पर दबिश दी. पुलिस जांच में अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, ब्लिंकिट, ई-कार्ट और ब्लू डार्ट सहित अन्य बड़े रिटेल वेयरहाउसों से बटनदार और धारदार चाकू बरामद हुए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया है.

धारदार चाकूओं की जब्ती के बाद पुलिस इस यह जानने में जुटी है कि ये हथियार किसी आपराधिक उद्देश्य से तो ऑनलाइन माध्यम से खरीदे-बेचे नहीं जा रहे थे. साथ ही ऑनलाइन चाकू ऑर्डर करने वाले ग्राहकों की सूची भी खंगाली जा रही है.

वेयरहाउसों को दिए सख्त निर्देश

कार्रवाई के बाद सभी संबंधित वेयरहाउस प्रबंधकों को एसपी कार्यालय तलब कर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू व अन्य प्रतिबंधित धारदार हथियारों की खरीद-फरोख्त पूरी तरह प्रतिबंधित है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि गोदामों में हथियार मिलने की जानकारी सामने आती है, तो संबंधित मैनेजर और कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह की जांच और निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button