Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला संयुक्त प्रतिनिधिमंडल, 14 अप्रैल को बसना पहुँचेंगे CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के संयुक्त संगठन के एक भव्य प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 14 अप्रैल को महासमुंद जिले के बसना में आयोजित होने वाले ‘फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। इस महोत्सव का उद्देश्य महात्मा ज्योतिबा फुले, संत नकुल दास और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को समाज के बीच जीवंत करना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल की आत्मीयता और आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महापुरुषों की जयंती पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता की अलख जगाने का माध्यम हैं। मैं इस आयोजन की सफलता के लिए पूरे क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देता हूँ।

मुलाकात के बाद विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि बसना की पावन धरा पर होने वाला यह आयोजन सर्व समाज की एकता का प्रतीक है। उन्होंने विस्तार पूर्वक कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया है। महात्मा फुले, संत नकुल दास और बाबा साहब अम्बेडकर ने शोषित और वंचित समाज को जो राह दिखाई थी, उसी राह पर चलते हुए इस विशाल मेला महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम केवल बसना ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता और भाईचारे का एक नया अध्याय लिखेगा। हम चाहते हैं कि इस आयोजन के माध्यम से हमारी आने वाली पीढ़ी इन महान विभूतियों के संघर्षों और उनके योगदान को गहराई से समझे।

इस अवसर पर सर्व समाज के प्रमुख पदाधिकारी और संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button