Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: विशाखापट्टनम-रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर 3 दिन रहेगी रद्द, वंदे भारत एक्सप्रेस इस स्टेशन पर होगी समाप्त

रायपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के रायगड़ा – विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन कार्य के कारण कोचिंग ट्रेनों को रद्द करने एवं गंतव्य से पहले समाप्त एवं प्रारंभ का निर्णय लिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित रद्द रहने वाली कोचिंग ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

58528 विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर: 5, 12 और 19 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी।

58527 रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर: 5, 12 एवं 19 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

20829 दुर्ग–विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस: 5, 12 और 19 जनवरी 2026 को दुर्ग से चलकर रायगड़ा में समाप्त होगी।

20830 विशाखापट्टनम–दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस: 5, 12 एवं 19 जनवरी 2026 को विशाखापट्टनम के स्थान पर रायगड़ा से दुर्ग के लिए रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा, एनटीईएस या आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button