Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेने प्रभावित, कुछ गंतव्य से पहले समाप्त होंगी, तो रूट बदलकर चलेगी ये गाड़ी

रायपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुरदा रोड मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य जारी है. इसके चलते मार्च, अप्रैल और मई 2026 के दौरान कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है. इन ट्रेनों को अपने निर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा या वहीं से प्रारंभ किया जाएगा.

रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 12146 पुरी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस साक्षी गोपाल स्टेशन से मार्च में 17, 24, 31, अप्रैल में 07, 14, 21, 28 और मई में 05 और 12 को प्रारंभ होगी, जबकि गाड़ी संख्या 12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–पुरी एक्सप्रेस मार्च में 15, 22, 29, अप्रैल में 05, 12, 19, 26 और मई में 03, 10 को साक्षी गोपाल स्टेशन पर ही समाप्त होगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 12993 गांधीधाम–पुरी एक्सप्रेस मार्च में 13, 20, 27, अप्रैल में 03, 10, 17, 24 और मई में 01, 08 को साक्षी गोपाल में समाप्त होगी. गाड़ी संख्या 12994 पुरी–गांधीधाम एक्सप्रेस मार्च में 16, 23, 30, अप्रैल में 06, 13, 20, 27 और मई में 04, 11 को यहीं से प्रारंभ होगी.

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम–पुरी एक्सप्रेस मार्च में 11, 18, 25; अप्रैल में 01, 08, 15, 22, 29; तथा मई में 06, 13 को साक्षी गोपाल में समाप्त होगी, जबकि गाड़ी संख्या 22974 पुरी–गांधीधाम एक्सप्रेस मार्च में 14, 21, 28; अप्रैल में 04, 11, 18, 25; तथा मई में 02, 09, 16 को साक्षी गोपाल से प्रारंभ होगी. गाड़ी संख्या 22909 वलसाड–पुरी एक्सप्रेस मार्च में 12, 19, 26; अप्रैल में 02, 09, 16, 23, 30; तथा मई में 07, 14 को साक्षी गोपाल में समाप्त होगी और गाड़ी संख्या 22910 पुरी–वलसाड एक्सप्रेस मार्च में 15, 22, 29; अप्रैल में 05, 12, 19, 26; तथा मई में 03, 10 को यहीं से चलेगी.

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस मार्च में 17, 24, 31; अप्रैल में 07, 14, 21, 28; तथा मई में 05, 12 को बीरपुरुषोतमपुर स्टेशन पर समाप्त होगी, जबकि गाड़ी संख्या 20918 पुरी–इंदौर एक्सप्रेस मार्च में 19, 26; अप्रैल में 02, 09, 16, 23, 30; तथा मई में 07, 14 को यहीं से प्रारंभ होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 20472 पुरी–श्री गंगानगर एक्सप्रेस मार्च में 11, 18, 25; अप्रैल में 01, 08, 15, 22, 29; तथा मई में 06, 13 को बीरपुरुषोतमपुर से चलेगी और गाड़ी संख्या 20471 श्री गंगानगर–पुरी एक्सप्रेस मार्च में 15, 22, 29; अप्रैल में 05, 12, 19, 26; तथा मई में 03, 10 को बीरपुरुषोतमपुर में ही समाप्त होगी.

छत्तीसगढ़ से होकर गुजने वाली ट्रेन का परिचालन प्रभावित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली विशाखापट्टनम–निज़ामुद्दीन स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया है. रायनापाडु रेलवे स्टेशन पर यार्ड के पुनर्निर्माण कार्य के चलते प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का फैसला लिया गया है. इसके परिणामस्वरूप ट्रेन संख्या 12803 विशाखापट्टनम–निज़ामुद्दीन स्वर्णजयंती एक्सप्रेस 4 मई को विजयवाड़ा के बजाय सिंगापुरम रोड–लखोली–दुर्ग–नागपुर होते हुए परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी. विशाखापट्टनम से सिंगापुरम रोड परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इस गाड़ी का दुव्वाडा, सामलकोट, राजमंड्री, ताडेपल्लिंगडेम, एलुरु स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा. असुविधा से बचने के लिए यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम (NTES) पर संपर्क कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button