Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक – अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया

रायपुर। रोज़वुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी में इस वर्ष होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और पारिवारिक वातावरण के साथ धूमधाम से मनाया गया। सोसाइटी के सभी कॉलोनीवासियों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत 2 मार्च की रात्रि लगभग 1:30 बजे होलिका दहन के साथ हुई, जिसमें कॉलोनी के बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक विधि-विधान से होलिका दहन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसके पश्चात 4 मार्च को रोज़वुड गार्डन में सुबह 09 बजे से रंगोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनीवासी अपने परिवार सहित शामिल हुए। इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से सभी के लिए विभिन्न रंगों और गुलाल की व्यवस्था की गई थी। साथ ही सभी के लिए स्वादिष्ट व्यंजन तथा पीने के लिए ठंडाई आदि की उत्तम व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

इस वर्ष कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्विमिंग पूल की व्यवस्था रही, जिसमें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों के इस त्योहार को आनंद और उमंग के साथ मनाया। इस सामूहिक आयोजन ने कॉलोनी में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता की भावना को और अधिक मजबूत किया।

इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया ने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। ऐसे सामूहिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और परिवार जैसी भावना को मजबूत बनाते हैं। हम सभी कॉलोनीवासियों के सहयोग, उत्साह और सहभागिता के लिए हृदय से आभारी हैं। आशा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार सभी का सहयोग और स्नेह मिलता रहेगा, जिससे हमारी सोसाइटी निरंतर प्रगति और आपसी सद्भाव के साथ आगे बढ़ती रहे।

ग्रीन्स विले सोसाइटी के संगठन सचिव एवं रोज़वुड सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश दास वैष्णव ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक सांस्कृतिक आयोजन कॉलोनीवासियों को एक-दूसरे के और करीब लाते हैं तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और निवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं सोसाइटी के सलाहकार संतोष कुमार वाहने ने कहा कि कॉलोनीवासियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ही ऐसे आयोजनों की असली ताकत होती है। उन्होंने सभी निवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी तरह मिल-जुलकर समाज के विकास के लिए कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम की सफलता के लिए रोज़वुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सभी कॉलोनीवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सोसाइटी के उपाध्यक्ष छन्नूलाल साहू, सचिव सौरभ सिंह, संगठन सचिव के. मजूमदार, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला सहित आर.एस. गौर, रामेश्वर सिंह, कौशल शर्मा, सुब्रतो सरकार, अशोक कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, आई.डी. पालीवाल, चेतन सिंह ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, आर.एस. पटेल, अभिषेक प्रकाश, श्रेयांश श्रीवास्तव, मीत सिंह मरावी, हेमंत सिंह, राघवेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार साहू, कृष्ण कुमार सोनी, परसराम घनश्यानी, अमिताभ मजूमदार,पी.के. यादव, गौरव सिंहा, अभिषेक गौर, पवन झा, दिग्विजय सिंह परिहार तथा बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

सोसाइटी की ओर से सभी को एक बार पुनः होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button