Home
🔍
Search
Videos
Stories
Breaking newsछत्तीसगढ़

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पुलिस के सामने हुए पेश, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक…

रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर पूछताछ के लिए आज पुरानी बस्ती थाना पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है.

रोहित तोमर के खिलाफ पिछले साल तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित राजधानी के विभिन्न थानों में 16 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं. इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध शामिल हैं. इन मामलों में रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को बीते साल 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था.

लेकिन रोहित को पकड़ने में अब तक रायपुर पुलिस नाकाम रही थी. इस बीच रोहित तोमर ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया, जहां से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए विद्वान न्यायधीश ने पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने को कहा, जिसके बाद आज वे पुरानी बस्ती थाना में पूछताछ के लिए पेश हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button