छत्तीसगढ़देश

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में तेजी, दिसंबर में गोल्ड 880 रुपए चढ़ा?

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में तेजी नजर आई है। गुरुवार (5 दिसंबर) को भारत में सोना 100 से 110 रुप महंगा हुआ। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,890 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,400 रुपए है। बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

Gold Silver Price Today:  दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) गुरुवार को 1000 रुपए की तेजी दर्ज की गई। दिसंबर महीने में अब तक चांदी के दाम 500 रुपए नीचे आए हैं। अभी एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,01,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

Related Articles

Back to top button