Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट, मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री देंगे सवालों के जवाब, विपक्ष घेरने की तैयारी में …

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। बजट सत्र की शुरूआत के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक दीनदयाल पोर्ते के निधन का उल्लेख किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने भारसाधक विभागों के सवालों का जवाब देंगे।

बिजली, प्रमोशन और शिकायतों पर मुख्यमंत्री से सवाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बिजली विभाग में रिक्त पदों की जानकारी, जेई से एई में प्रमोशन का कोटा, आईएएस/आईपीएस, आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच और कार्यवाहियों पर सरकार की अनुमति, राज्य में ऊर्जाकरण नवीनी लक्ष्य एवं वर्तमान स्थिति, किसानों को बिजली बिल में छूट के लाभ की जानकारी, राज्य में कोयला रायल्टी की चोरी की प्राप्त शिकायतों की जांच, मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिले शिकायतों और उनके निराकरण की जानकारी,पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत पंजीयन एवं लाभान्वितों की संख्या, बिजली विभाग के बड़े बकायादारों की संख्या और उन पर कार्यवाही की जानकारी मांगी गई है।

वन मंत्री केदार कश्यप से सवाल

वनमंत्री केदार कश्यप से रायपुर में सुगम यातायात के लिए प्रस्तावित नीति, इंद्रावती टाइगर रिजर्व एवं कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में करवाए गए कार्य, धान खरीदी एवं उठाव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर में पदस्थ कर्मचारी-अधिकारियों की जानकारी, गृह निर्माण सहकारी समितियों के बायलॉज में संशोधन, रायपुर के नंदन वन में पुनर्निर्माण की जानकारी मांगी गई है।

अवैध कब्जों और प्लाटिंग पर राजस्व मंत्री से सवाल

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सरकारी भूमि में अवैध कब्जे, प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अनियमितता के दोषियों पर कार्यवाही, अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही, आदिवासियों की भूमि का गैर आदिवासियों को बिक्री की जानकारी,धान का उत्पादन एवं औसत उत्पादकता, प्रदेश में लंबित राजस्व प्रकरण, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में संविदा कर्मचारियों के नियमन पर प्रश्न पूछे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button