Home
🔍
Search
Videos
Stories
Breaking newsजिला प्रशासन रायपुर

हर में वितरण ट्रांसफार्मर बॉक्सों की सुरक्षा हेतु व्यापक सर्वे एवं सुधार कार्य जारी

रायपुर। सीएसपीडीसीएल द्वारा शहर में स्थापित वितरण ट्रांसफार्मरों के बॉक्सों की स्थिति का व्यापक सर्वेक्षण किया गया, सर्वे के दौरान पाए गए असुरक्षित एवं क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मर बॉक्सों को चिन्हित करने, बदलने और उनकी मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर लगातार किया जा रहा है।

सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता श्री एम. विश्वकर्मा ने बताया कि सर्वेक्षण में चिन्हित कुल 306 जर्जर वितरण बॉक्सों में से अब तक 266 बॉक्स बदले जा चुके हैं। इसी प्रकार 744 वितरण बॉक्सों के टूटे अथवा चोरी हुए ढक्कनों के स्थान पर 573 नए ढक्कन लगाए जा चुके हैं। शेष बचे जर्जर एवं क्षतिग्रस्त वितरण बॉक्सों को बदलने एवं मरम्मत का कार्य प्रगतिरत है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button