Uncategorized
पश्चिम विधानसभा के स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति पर कार्रवाई की मांग — 5 दिन में सुधार का आश्वासन

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025। आज छाया पार्षद डॉ. विजय देवांगन जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति, आवश्यक इंजेक्शन, दवाइयों की कमी तथा कर्मचारियों के अभाव की समस्या से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी जी ने ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर 5 दिवस के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान, रायपुर लोकसभा संगठन महासचिव झिरसागर, नेतृत्वकर्ता भाई मिथलेश साहू, प्रशांत यादव, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, मो. फारुख तथा रायपुर जिला सचिव कमलेश कौशिक उपस्थित रहे।




