Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़राजनीतीराज्य

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम : रायपुर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सरकार पर ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को कमजोर करने का लगाया आरोप

रायपुर। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने शुक्रवार को रायपुर के चार अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा और ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कहा कि मनरेगा को लेकर हम आंदोलन कर रहे हैं। पहले इस योजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी अधिक थी और राज्य की कम, लेकिन अब नए प्रावधानों में 60 प्रतिशत खर्च केंद्र और 40 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार को उठाना होगा। इससे गरीब और पिछड़े राज्यों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रमोद दुबे ने कहा, हमें योजना का नाम बदलने से आपत्ति नहीं है, लेकिन मनरेगा जैसी अधिकार आधारित योजना को कमजोर करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि कांग्रेस किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। जब तक किसानों, मजदूरों को न्याय नहीं मिलेगा, हमारा आंदोलन चलता रहेगा। कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने भी सरकार पर निशाना साधा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button