छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मत्स्य पालन से हर माह 17 टन उत्पादन: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने हितग्राहियों से की चर्चा, बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह धरसींवा विकासखण्ड के दौरे पर निकले। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के हितग्राहियों द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन का निरीक्षण किया। वहां के हितग्राहियों ने बताया कि वहां के 05 नर्सरी एवं 04 तालाबों में मत्स्य पालन किया जा रहा है। नर्सरी में जो फिश सीड विकसित होते हैं उसे दुबारा तालाब में डाल दिया जाता है। इस प्रकार प्रति महीने करीब 17 टन का उत्पादन होता है। कलेक्टर ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना को अच्छी तरह से क्रियान्वयन करें, जल संरक्षण पर अधिक ध्यान देवें जिसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार राकेश देवांगन, जनपद सीईओ धरसींवा आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




