Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंगोराभाठा का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

रायपुर।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंगोराभाठा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, मेडिसिन विभाग और पंजीयन शाखा का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित मरीजों, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।

कलेक्टर ने दवा स्टॉक प्रबंधन की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इस दौरान नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button