Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कलेक्टर – सीईओ पहुंचे स्कूल: लिया मध्यान्ह भोजन का स्वाद, जांची बच्चों की कॉपी

रायपुर। धरसींवा दौरे में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला सेजबहार एवं कांदुल का निरीक्षण किया एवं शासकीय प्राथमिक शाला कांदुल में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के साथ बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन को चखकर गुणवत्ता की जांच की। शासकीय प्राथमिक शाला कांदुल में चल रहे कक्षाओं के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया एवं कार्य को जल्द पूर्ण करने व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

शासकीय प्राथमिक शाला सेजबहार में कलेक्टर एवं सीईओ ने बच्चों से सभी विषयों की कॉपी मंगवाकर जांच की एवं बच्चों से पूछा कि पढ़ाई कैसी चल रही है एवं मध्याह्न भोजन में क्या-क्या मिलता है ?

इस अवसर पर उपस्थि नंद कुमार चौबे, तहसीलदार राकेश देवांगन, जनपद सीईओ धरसींवा आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button