Breaking NewsFeatureछत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं एसपी ने दिए निर्देश- कॉलोनियों में पेट्रोलिंग और अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं

कलेक्टर-एसपी ने ली कानून व्यवस्था संबंधी बैठक

बेसिक प्रशासन पर जोर, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन और पुलिस समन्वय के साथ सकारात्मक कार्य करें: कलेक्टर डाॅ. सिंह
रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में कानून व्यवस्था के संबंध में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि बेसिक प्रशासन पर जोर दिया जाएं। पुलिस की टीम के साथ समन्वय कर सकारात्मक कार्य करें। डाॅ. सिंह ने कहा कि काॅलोनियों में पेट्रोलिंग बेहतर की जाएं और संदिग्धों पर कार्रवाई की जाएं। कलेक्टर ने कहा कि अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं। अपराधियों के पुलिस के प्रति भय का माहौल हो।
WhatsApp Image 2024 12 18 at 8.52.42 PM 1
कलेक्टर ने कहा कि सड़कों के किनारे खड़ी वाहनों को हटाने की कार्रवाई की जाएं। यातायात में किसी भी प्रकार की कोई भी बाधा नहीं आनी चाहिए। सड़कों में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएं। साथ ही आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरणों का तेजी से निपटारा किया जाएं। जिससे पीड़ित परिवार के परिजनों को परेशानियां न हो। सड़कों के किनारे रखे निर्माण सामग्री को भी हटाने की कार्रवाई की जाएं।
एसपी डाॅ. सिंह ने कहा कि अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ट्रैफिक में बाधा डालने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएं। जिला प्रशासन के साथ मिलकर समन्वय के साथ कार्य किया जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button