Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक पारित : विपक्ष ने कहा – बिना वित्तीय पत्रक के विधेयक पारित करना ठीक नहीं, मंत्री टंकराम बोले – नहीं होगी वित्तीय हानि

रायपुर। विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक पारित हुआ। इस विधेयक पर विपक्ष ने आपत्ति की। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा, बिना वित्तीय पत्रक के विधेयक को पारित करना ठीक नहीं है। संशोधक विधेयक के प्रावधान से वित्तीय हानि की संभावना है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विपक्ष की आपत्ति को खारिज करते हुए कहा, वित्तीय हानि नहीं होगी। विधेयक के लिए वित्तीय पत्रक की आवश्यकता नहीं है।

विधेयक के दूरगामी परिणाम को लेकर विधायक उमेश पटेल ने कहा, अगर यह परंपरा बनी तो आगे किसी भी तरह का लॉस हुआ तो किसी भी विधायक को बताया नहीं जाएगा। उन्हें जानकारी नहीं होगी तो इस पर कैसे चर्चा की जाएगी। वित्तीय पत्रक प्रस्तुत न करें तो यह गलत परंपरा की शुरुआत है और आगे इसमें खतरनाक परिणाम आ सकते हैं। विपक्ष के विरोध के बीच सत्ता पक्ष के बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक पारित हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button