Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : धर्मांतरण रोकने वाले विधेयक पर मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने किया मंथन, मंत्रियों का स्पष्ट संदेश – विधेयक किसी धर्म के खिलाफ नहीं, अवैध धर्मांतरण पर सख्ती तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर रोक लगाने वाले धर्म स्वतंत्रता विधेयक को अंतिम रूप देने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंत्रालय में गुरुवार को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधेयक के सभी संवैधानिक, कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और विधि मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। मंत्रियों ने एक स्वर में स्पष्ट किया कि यह विधेयक किसी एक धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी धर्मों की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button