Breaking Newsभारत

CG Train Canceled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! रेलवे ने फिर रद्द की 24 ट्रेनें, इस तारीख तक रहेगी कैंसिल, यात्रा करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट…..

रायपुर। रेल यात्रियों को एक बार फिर झटका लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने फिर से 24 ट्रेनों को रद्द और 2 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। रेलवे ने अपने यात्रियों से इससे होने वाली परेशानी के लिए खेद जताते हुए बताया कि बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने के लिए 24 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 24 ट्रेने रद्द की गई हैं। रेलवे ने अपील की है कि यात्री इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

रद्द की गई 24 ट्रेनों में प्रमुख ट्रेनें जैसे नर्मदा एक्सप्रेस, भोपाल-रायपुर एक्सप्रेस और कई अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, 2 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस और अन्य शामिल हैं। इसके अलावा, 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस और 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के मार्ग में भी परिवर्तन किया जाएगा।

रद्द होने वाली गाडियां

क्र. संख्या    गाड़ी संख्या    गाड़ी का मार्ग    रद्द होने की तिथि
1    18234    बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस    22 से 30 नवंबर, 2024
2    18233    इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस    23 नवंबर से 01 दिसंबर, 2024
3    18236    बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस    21 से 30 नवंबर, 2024
4    18235    भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस    23 नवंबर से 02 दिसंबर, 2024
5    11265    जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस    23 से 30 नवंबर, 2024
6    11266    अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस    24 नवंबर से 01 दिसंबर, 2024
7    18247    बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस    22 से 30 नवंबर, 2024
8    18248    रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस    23 नवंबर से 01 दिसंबर, 2024
9    11751    रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल    25, 27 एवं 29 नवंबर, 2024
10    11752    चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल    26, 28 एवं 30 नवंबर, 2024
11    12535    लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस    25 एवं 28 नवंबर, 2024
12    12536    रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस    26 एवं 29 नवंबर, 2024
13    22867    दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस    26 एवं 29 नवंबर, 2024
14    22868    निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस    27 एवं 30 नवंबर, 2024
15    18203    दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस    24 एवं 26 नवंबर, 2024
16    18204    कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस    25 एवं 27 नवंबर, 2024
17    18213    दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस    24 नवंबर, 2024
18    18214    अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस    25 नवंबर, 2024
19    08269    चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल    24 से 30 नवंबर, 2024
20    08270    चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल    24 से 30 नवंबर, 2024
21    05755    चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल    26, 28 एवं 30 नवंबर, 2024
22    05756    अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल    26, 28 एवं 30 नवंबर, 2024
23    06617    कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल    23 से 30 नवंबर, 2024
24    06618    चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल    24 नवंबर से 01 दिसंबर, 2024

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

क्र. संख्या    गाड़ी संख्या    गाड़ी का मार्ग    परिवर्तित मार्ग    परिवर्तित तिथि

1    15231    बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस    बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालघाट-गोंदिया    23 से 29 नवंबर, 2024
2    15232    गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस    गोंदिया-बालघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी    23 से 29 नवंबर, 2024

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां

दिनांक 23 से 29 नवंबर’ 2024 तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी।
दिनांक 23 से 29 नवंबर’ 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी। रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा ऐसे विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा करता है।

Related Articles

Back to top button