Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

जनगणना 2027ः जनगणना से जन कल्याण, फील्ड ट्रेनरों की हुई कार्यशाला

रायपुर।  कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में जनगणना 2027 के लिए यह जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनारों के लिए किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य संवेदनशीलता और सतर्कता से करें।

प्रशिक्षण में जनगणना के फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, सर्वेक्षण की विधि, डेटा संकलन और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर योजना और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रशिक्षण में प्रथम चरण के मकान सूचिकरण एवं मकान गणना के लिए मुख्य बिन्दु पर चर्चा की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप एवं मास्टर ट्रेनर राकेश डेढ़गवें सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button