Breaking news
Breaking News: कलेक्टर ने किया एक साथ 7 बारों का लाइसेंस निलंबित…

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने राजधानी के 07 बार/क्लब/पब- हाईपर क्लब, सिमंस बार, जुनेजा वेंचर्स (मोका), रॉयल रीट्रिट (आईपी क्लब), शीतल इंटरनेशनल (जूक क्लब), मिलानो फुड कंपनी (ओटीआर) और सेमरॉक ग्लोबल सेरीखेड़ी के लायसेंस तीन दिवस के लिए निलंबित किए गए हैं। यह 30 सितंबर से 03 अक्टूबर के लिए अनुज्ञप्ति शर्तों के उल्लंघन एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बनने के कारण यह कार्रवाई की गई है, जो कि पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।



