Home
🔍
Search
Videos
Stories
देशभारतमनोरंजन

आशा भोसले का निधनः मशहूर गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, कार्डियक अरेस्ट आने पर एक दिन पहले भर्ती हुईं थी

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। एक दिव पहले कार्डियक अरेस्ट आने पर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। आशा भोसले के निधन पर पूरा बॉलीवुड और उनके चाहने वाले गम में डूब गए हैं। बॉलीवुड गायिका का कल (13 अप्रैल) अंतिम संस्कार होगा।

जनाई भोसले अपनी दादी आशा भोसले के काफी क्लोज हैं। बीते दिन जब आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती किया गया था, तब जनाई ने दादी और दिग्गज सिंगर संग तस्वीर शेयर करके उनका हेल्थ अपडेट दिया था। तस्वीर में दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देखा जा सकता था।

आशा भोसले की सेहत के लोकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था- यह सुनकर बहुत चिंता हुई कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ।

12,000 से ज्यादा गाने गाए

आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था।

16 साल की उम्र में घर से भागकर की थी शादी

आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी। 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने बड़ी बहन लता के 31 साल के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से भागकर शादी की थी। लता जी और उनका परिवार इस शादी के सख्त खिलाफ था। इसके कारण उन्होंने आशा से लंबे समय तक बातचीत बंद कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button