Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

जंबूरी में भ्रष्टाचार का आरोप, CGM कोर्ट में होगी सुनवाई, धान घोटाले पर बृजमोहन के बयान पर सुबोध बोले –

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद में आयोजित नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी के आयोजन में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले को लेकर CGM कोर्ट में याचिका लगाई है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। सुबोध ने शिक्षा मंत्री, जिला प्रशासन के अधिकारी और बिना टेंडर काम कराने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। 20 जनवरी को मामले की सुनवाई होगी।

कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल ने कहा, जंबूरी 2026 में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। हमने ACB – EOW न्यायालय में मामले की शिकायत की है। 2 करोड़ में टेम्पररी टॉयलेट बनाया गया, जबकि इससे कम में परमानेंट बन सकता था। टेंट और बच्चों की संख्या कितनी थी ये पूरा प्रदेश ने देखा। भ्रष्टाचार में कई अधिकारी लिप्त हैं। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है। हमें उम्मीद है कि हमें न्याय जरूर मिलेगा।

भ्रष्टाचारी दो पैर वाले चूहों को ढूंढने निकाला जाए टेंडर : सुबोध

कवर्धा के बाद महासमुंद में भी चूहे धान खा गए। लगभग 12 करोड़ के धान चूहे खा गए। इस मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर सुबोध हरितवाल ने कहा, धान सड़े या चूहे खा जाए, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। हम सांसद से अनुरोध करते हैं कि वे बिल्लियों का भी टेंडर करा दें। बिल्लियों को ढूंढकर लाने का जिम्मा भी किसी को दे दें, जिससे धान खरीदी केंद्रों के सभी चूहे बिल्ली ही खा जाए। ये चार पैर वाले चूहे नहीं, बल्कि दो पैर वाले चूहे थे। इन भ्रष्टाचारी दो पैर वाले चूहों को ढूंढने के लिए भी अलग से टेंडर निकाला जाए। कांग्रेस पार्टी लगातार धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। खरीदी केंद्रों की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button