Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

इंडियन ऑयल में जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल से पूर्व प्रशासनिक समन्वय बैठक आयोजित

रायपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन (SERPL), रायपुर में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (CBRN) आपदा प्रबंधन की तैयारी के संबंध में एक टेबल-टॉप बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 11 मार्च 2026 को IOCL-SERPL, रायपुर में प्रस्तावित जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल की तैयारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आरंग अभिलाषा पैकरा ने की। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और पूर्व तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

बैठक के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत SERPL रायपुर के स्टेशन इंचार्ज जयंत कुमार पैकरा द्वारा किया गया। उन्होंने संभावित CBRN आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और तैयारी को अत्यंत आवश्यक बताया।

बैठक में 11 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय CBRN मॉक ड्रिल के सफल संचालन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें संबंधित एजेंसियों की भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीति, संचार व्यवस्था तथा विभागों के बीच समन्वय जैसे विषय शामिल रहे।

बैठक को अत्यंत सार्थक और उपयोगी बताते हुए सभी विभागों ने आगामी मॉक ड्रिल के सफल आयोजन तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर (राहत शाखा) उपेन्द्र किंडो, डिप्टी कमांडेंट (NDRF) पवन जोशी तथा कमांडेंट (SDRF होमगार्ड) पुष्पराज सिंह, आरंग तहसीलदार ज्योति मसियारे सहित पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राज्य अग्निशमन सेवा एवं अन्य जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button