Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

धान खरीदी में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई : जांच में कम मिला 124 क्विंटल धान, खरीदी प्रभारी पर FIR दर्ज, अब तक 6814 क्विंटल अवैध धान जब्त

बलौदाबाजार। जिले में पारदर्शितापूर्ण धान खरीदी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। बिचौलियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कृषि उपज मण्डी समिति ने अब तक 158 प्रकरणो में 6814 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है, जिसका मूल्य 15613975 रुपए है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर धान खरीदी प्रभारी पर ऋषि कुमार शर्मा पर सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के 5 जनवरी को निरीक्षण के द्वारा उपार्जन केन्द्र मनोहरा का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जन केन्द्र में कुल 124.80 क्वींटल धान (कीमत 295651.20 रुपये) की कमी पाई गई। धान उपार्जन केन्द्र मनोहरा के धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा द्वारा शासन की धान को छल पूर्वक शासन को सदोष हानि पहुंचाते हुए अमानत में खयानत व कृत्य पर उपायुक्त सकारिता के निर्देशानुसार थाना हथबंद में 13 जनवरी 2026 को धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा के विरुद्ध प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस स की नीति अपनाते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। विगत दिनों एक रईस मिलर्स पर भी एफआईआर दर्ज किया गया है।

अब तक 158 प्रकरणों में 6814 क्विंटल अवैध धान जब्त

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कृषि उपज मण्डी समिति ने अब तक 158 प्रकरणो में 6814 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है, जिसका मूल्य 15613975 रुपये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपज मण्डी समिति, बलौदाबाजार के द्वारा 83 प्रतिष्ठानों में 2457.40 क्विंटल राशि 54,09,920 रूपये,कृषि उपज मण्डी समिति, भाटापारा के द्वारा 54 प्रतिष्ठानों में 3397.14 क्विंटल, राशि 80,41,035 रूपये एवं कृषि उपज मण्डी समिति, कसडोल के द्वारा 21 प्रतिष्ठानों में 959.80 क्विंटल राशि 21,63,020 का अवैध धान जब्त किया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी व्यापारियों को स्पष्ट निर्देशित किया है कि धान उपार्जन अवधि में अवैध परिवहन, भण्डारण एवं वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने 12 चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में दल गठन कर लगातार छापे की कार्रवाई की जा रही है। धान उपार्जन व्यवस्था में पादर्शिता के उद्देश्य से कार्यवाही लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button