Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

अतिरिक्त सर्वेयर जनरल मोहन कुमार स्टालिन ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मुलाकात की

रायपुर। अतिरिक्त सर्वेयर जनरल मोहन कुमार स्टालिन ने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौजन्य भेंट कर सर्वे ऑफ इंडिया के तहत चल रहे ड्रोन सर्वे और जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट करने के काम पर चर्चा की।

सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा देश के अधिकांश राज्यों में ड्रोन के जरिए सर्वे किया जा रहा है। इससे गांवों के जमीन के रिकॉर्ड सही और अपडेट किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को फायदा मिलेगा।

श्री स्टालिन ने बताया कि ड्रोन सर्वे से जमीन से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर भू-अभिलेख विभाग को दी जा रही है, जिससे रिकॉर्ड पारदर्शी और सही बन रहे हैं।

मोहन ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को बताया कि रायपुर में यह काम साल 2022 से चल रहा है और अगले 2-3 महीनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button