Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात , नरसिंहपुर-सीतापुर- गनेकेरा मार्ग के लिए 13.14 करोड़ स्वीकृत

बसना। महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नई धार देते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जनहित के मुद्दों को शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाने के उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप, नरसिंहपुर-सीतापुर-गनेकेरा मार्ग के निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 13 करोड़ 14 लाख 17 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क परियोजना केवल एक बुनियादी ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी आकांक्षा है। बजट वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना में 7.50 किलोमीटर लंबी अत्याधुनिक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की विशेषता यह है कि इसमें केवल डामरीकरण ही नहीं, बल्कि मार्ग के बीच पड़ने वाले नदी-नालों पर आवश्यक पुल और पुलियाओं का निर्माण भी शामिल है, जिससे बरसात के दिनों में होने वाली आवागमन की बाधा स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी।

इस बड़ी सौगात पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण मंत्री (उपमुख्यमंत्री) अरुण साव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर चल रही है। यह सड़क निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘गारंटी’ और मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी विजन का जीवंत प्रमाण है। मैंने क्षेत्रवासियों की तकलीफों को देखते हुए मुख्यमंत्री जी से इस मार्ग के लिए विशेष आग्रह किया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

इस मार्ग के निर्माण से नरसिंहपुर, सीतापुर और गनेकेरा सहित आसपास के दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी जिला मुख्यालय और मुख्य मार्गों से बेहतर हो जाएगी। ग्रामीणों को अब ऊबड़-खाबड़ रास्तों से मुक्ति मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। विधायक डॉ. अग्रवाल ने विश्वास जताया कि यह सड़क क्षेत्र की आर्थिक उन्नति में ‘मील का पत्थर’ साबित होगी।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने पुनः दोहराया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ‘सुशासन की सरकार’ गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कोने तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और आने वाले समय में विकास के कई और बड़े कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।

इस स्वीकृति के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button