Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर बना सहारा, आयुष्मान कार्ड की समस्या का हुआ त्वरित समाधान

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा रहा है। रायपुर कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर नागरिकों के लिए भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरा है।

बोरियाकला निवासी ममता यादव ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां आयुष्मान भारत योजना के तहत उनका उपचार किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद आयुष्मान कार्ड में डिस्चार्ज की जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण वे अन्य अस्पताल में उपचार नहीं करा पा रही थीं।

इस समस्या से परेशान होकर श्रीमती यादव ने जिला जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और आयुष्मान कार्ड में आवश्यक अपडेट कर समस्या का समाधान किया गया। इसके बाद वे अन्य अस्पताल में सफलतापूर्वक उपचार करा सकीं और अब पूर्णतः स्वस्थ हैं।

ममता यादव ने समस्या के शीघ्र समाधान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर के मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button