Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 के लिए ऑनलाइन पंजीयन की समय सीमा बढ़ी, स्टूडेंट्स अब इस तिथि तक कर सकेंगे आवेदन

रायपुर।  वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ा दी गई है। रायपुर जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन, स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in के माध्यम से की जा रही है। नवीन एवं नवीनीकरण दोनों श्रेणियों के लिए विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

निर्धारित समय-सीमा के पश्चात ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। समय पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण नहीं होने की स्थिति में यदि विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुख उत्तरदायी होंगे।

छात्रवृत्ति हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय सीमा ₹2.50 लाख तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ₹1.00 लाख निर्धारित की गई है। पात्रता के लिए स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र एवं अध्ययनरत पाठ्यक्रम के विगत वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

छात्रवृत्ति राशि का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से आधार-सीडेड बैंक खाते में किया जाएगा। वर्ष 2025-26 से संस्थाओं का जियो-टैगिंग, विद्यार्थियों का एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) तथा नवीन संस्थाओं के संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button